Spread the love
4.6
(433)

गर्मी में तपती धूप का सामना करते-करते हम सभी बुरी तरह से परेशान हो जाते हैं। ऐसे समय में हम सभी अपने कामों से थोड़ी मुक्ति पाना चाहते हैं और किसी ऐसे स्थान पर घूम कर अपने मन को ठीक करना चाहते हैं जहां जाकर हमें बहुत ज्यादा सुकून मिले। गर्मी की छुट्टियां हमें यह अवसर प्रदान करती है। इस मौसम में हम अपने काम से कुछ वक्त निकाल कर किसी पहाड़ी क्षेत्रों में या किसी समुद्री क्षेत्रों में अपना वेकेशन मना सकते हैं।

online IRCTC food delivery in train with Zoop

क्या आप भी अपनी छुट्टियों को किसी अच्छे स्थान पर व्यतीत करना चाहते हैं? आप में से बहुत सारे लोगों के मन में नॉर्थ ईस्ट ट्रैवल(North East Tour) करने का खयाल आ रहा होगा और भला आए भी क्यों ना?  वह है ही इतना सुहाना और ठंडा स्थान जहां पर लोग अपनी गर्मी की छुट्टियां एक बार नहीं बल्कि बार-बार मानना चाहेंगे।

जानिए क्या है नॉर्थ ईस्ट(North East Tour) की विशेषताएँ

उत्तर भारत (North East) के मनोरम पहाड़ी राज्य सिक्किम, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, त्रिपुरा और मेघालय, सर्दियों में अपनी शांत सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं। मार्च और अप्रैल के महीने इन राज्यों की यात्रा के लिए विशेष रूप से मनमोहक होते हैं।

Pelling -मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य

मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य

नॉर्थ ईस्ट हमेशा से ही अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। वहां की हरियाली, वहां के पहाड़, नदिया यहां तक की वहां के झरने भी वहां के पर्यटक को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। खासकर यदि हम दार्जिलिंग, गंगटोक, शिलांग और काजीरंगा जैसे स्थानों की सुंदरता की बात करें। इन सभी स्थानों का हर एक दृश्य किसी भी इंसान के मन को पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगा।

Read More- Most Beautiful Tourist Places in North East India

कम भीड़-भाड़ और शांत क्षेत्र

पूर्वोत्तर भारत अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कम भीड़भाड़ के लिए जाना जाता है। गर्मियों में नॉर्थ ईस्ट में जाकर न केवल आपको शांति का अनुभव होगा बल्कि आपको वहां पर भीड़ भी कम मिलेगी। जो भी व्यक्ति एक बार नॉर्थ ईस्ट जाता है वह बार-बार वहां पर जाने की इच्छा मन में प्रकट करता है क्योंकि वहां जाकर आपको एवं आपके दिमाग को बहुत ज्यादा रिलैक्स महसूस होगा।

नॉर्थ ईस्ट की सुंदरता का वर्णन पढ़ कर यदि आपका मन निर्णय ले चुका है कि आप नॉर्थ ईस्ट जा रहे हैं या आप पहली बार नॉर्थ ईस्ट जाने का सोच रहे हैं। तो जाने से पहले आपको नॉर्थ ईस्ट के संबंध में पांच जानकारी या यूं कह लिजिए की आपको 5 टिप्स जानना बहुत अधिक जरूरी है। यह टिप्स आपको आपके नॉर्थ ईस्ट की यात्रा को पूरी करने में पूरी तरह से मदद करने वाली है।

Also Know- IRCTC Retiring Room/Dormitory Booking Process & Facility

क्या है वह 5 महत्वपूर्ण टिप्स जो आपको नॉर्थ ईस्ट की यात्रा करते वक्त मदद करेंगी।

Gangtok - North India Tour

नॉर्थ ईस्ट इंडिया का सफर एक यादगार अनुभव हो सकता है, लेकिन यहाँ की अनोखी संस्कृति, भौगोलिक विविधता और मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाना आवश्यक है। यह पाँच महत्वपूर्ण टिप्स हैं जो आपके सफर को सुखद और सुरक्षित बना सकते हैं। आइए हम एक-एक करके जानते हैं:

मौसम का ध्यान रखें

पहाड़ी क्षेत्र में जा रहे हैं तो आपको वहां के परिवेश को ध्यान में रखते हुए जाने का प्लानिंग करना चाहिए। वरना आपका पैसा एवं समय दोनों ही बर्बाद होगा। नॉर्थ ईस्ट का मौसम काफी बदलता रहता है। एक तरफ जहां गर्मियों में वहां का मौसम सुहाना और ठंडा हो सकता है, ठीक वैसे ही मॉनसून के दौरान भारी बारिश हो सकती है। कभी-कभी तो वहां पर भूस्खलन जैसी स्थिति भी होती है। जिसके बाद स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि यात्रियों को आने-जाने में बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। इसलिए आप जब भी नॉर्थ ईस्ट जाने का प्लान करें उसके पहले आप वहां के मौसम की जानकारी का हाल अवश्य जान ले। उसके बाद ही वहां जाने का प्लानिंग करें।

सही कपड़ों का चयन करें

नॉर्थ ईस्ट में ट्रैवल करने के लिए आपको सही कपड़ों का भी चयन करना होगा क्योंकी यह पहाड़ी क्षेत्र है और यहाँ ठंड भी होती है। ऐसे में आपको हल्के गर्म कपड़े, रेनकोट, और वाटरप्रूफ फुटवियर अपने पास रखना होगा। रेनकोट की बात हम यहां पर इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वहां पर कभी-कभी बिन मौसम लगातार बारिश होती रहती है। ऐसे में आपके पास रेनकोट का होना एवं वाटरप्रूफ फुटवियर का होना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आप ठंडी जगहों जैसे की शिलांग या अरुणाचल प्रदेश जा रहे हैं, तो गर्म कपड़े भी साथ रखें।

उचित दस्तावेज और परमिट साथ में रखें

नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों में प्रवेश करने के लिए इनर लाइन परमिट (ILP) की आवश्यकता होती है, जैसे अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम। सिक्किम के कुछ क्षेत्रों के लिए भी विशेष परमिट की जरूरत पड़ती है। इसलिए  इन स्थानों में यात्रा करने से पहले सभी आवश्यक परमिट और दस्तावेज़ एकत्रित ज़रूर करें।

Explore – Double Decker Trains in India – Routes, Timing and Features

स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखें

नार्थ ईस्ट में यात्रा करते समय अपनी स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखें। वहां के स्थानीय भोजन का आनंद लें, लेकिन हाइजीन का ध्यान रखते हुए खाएं। यदि आप ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो आपको बता दें की आप अपने सफर के दौरान झूप से अपना खाना प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। वहां का पानी खारा होता है इसलिए हमेशा वहां पर सिल बोतलबंद पानी को ही पीने की कोशिश किजिए। अपने पास किसी आपात स्थिति के लिए प्राथमिक चिकित्सा किट साथ रखें।

संचार और नेटवर्क

नॉर्थ ईस्ट के कई हिस्सों में नेटवर्क कनेक्टिविटी अच्छी नहीं होती है, खासकर दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में। सभी कंपनी के सिम का नेटवर्क नहीं रहता है। ऐसे में अपने प्रियजनों को आप अपना अपडेट कम दे पाएंगे। इसलिए तगड़ा नेटवर्क वाला सिम अवश्य लें जाएं। गंभीर स्थिति में वहां के स्थानीय गाइड का सहारा लें। अगर संभव हो, तो एक स्थानीय सिम कार्ड खरीद लें ताकि आपात स्थिति में आप अपने प्रियजनों के संपर्क में रह सकें।

इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए आप नॉर्थ ईस्ट इंडिया की यात्रा को सुरक्षित, सुखद और यादगार बना सकते हैं।

Zoop App for food delivery in train from APP STORE

Read More- Delhi to Shimla Train Travel Guide

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 4.6 / 5. Vote count: 433

No votes so far! Be the first to rate this post.

Get Flat ₹100 OFF on Your Train Food Order Today! Use Coupon Code - ZOOP100